स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर रबड़ी जैसी बनाएं सेब की खीर, जानें आसान रेसिपी

[ad_1]

Apple Kheer Recipe : स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर रबड़ी जैसी बनाएं सेब की खीर, जानें आसान रेसिपी, मीठा खाने के शौकीन लोगों को खीर खाना तो बहुत ही पसंद होता है, अक्सर कई घरों में तीज-त्यौहार पर खीर जरूर ही बनती है, लेकिन क्या आपने कभी सेब की खीर खाई है, यह स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर होती है। साथ ही आपके शरीर में एनर्जी के लेवल को भी बूस्ट करती है। सर्दियों में इसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। खीर में मौजूद ड्राई फ्रूट्स शरीर के लिए बहुत लाभदायक होते है।

यह भी पढ़े:-चेहरे के लिए वरदान है मुल्तानी मिट्टी, इस तरह इस्तेमाल करने से चेहरे की रंगत से लेकर कई समस्याओं से दिलाएगी छुटकारा

इसके अलावा इलायची पाउडर सेब की खीर को खास फ्लेवर देता है. सेबफल के गुणों से तो हम सभी वाकिफ हैं और सेब की खीर भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। अगर सेब की खीर ठण्ड के दिनों में बनाते है तो खाने के कुछ अलग ही मजे होते है। तो आइये जानते है घर पर आसान तरीके से सेब की खीर बनाने की रेसिपी के बारे में.

सेब की खीर बनाने के लिए सामग्री

  • 2 – सेबफल
  • 1 लीटर- दूध
  • 10-15 – काजू
  • 1 टेबलस्पून – पिस्ता
  • 1 टेबलस्पून – घी
  • 10-15 – किशमिश
  • 3-4 – हरी इलायची
  • आधा चुटकी- बेकिंग सोडा
  • 1 कप – चीनी स्वादानुसार

सेब की खीर बनाने की विधि

यह भी पढ़े:-यह फल है सेहत के लिए बहुत लाभकारी, फायदे जान जाओगे तो आज की कर लोंगे डाइट में शामिल

  • सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर उसे गर्म कर लें।
  • अब उसमे दूध डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने दें।
  • इसे दूध में उबाल आने तक उसे चलाते रहें.
  • इसके बाद इसमें सेब को कद्दूकस करके डाल दें।
  • अब काजू और पिस्ता के बारीक टुकड़े काटकर डालें.
  • फिर किशमिश के साथ में इलायची कूटकर डाल दें।
  • इसके बाद चीनी डालकर मिक्स करें और थोड़ी देर पकाएं।
  • अब गैस से उतार कर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सेब की खीर को सर्व करें।

[ad_2]

Leave a Comment